- Hindi News
- प्रिंसीपल सैनी और टीचर प्रेम सिंह सम्मानित
प्रिंसीपल सैनी और टीचर प्रेम सिंह सम्मानित
बटाला - धुपसड़ी के सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल के प्रिंसीपल अमरदीप सिंह सैनी और अध्यापक प्रेम सिंह को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह में सीपीएस गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने प्रिंसीपल अमरदीप सिंह सैनी और साइंस टीचर प्रेम सिंह को ग्रामीण स्कूल में साइंस विषय को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया। अध्यापक प्रेम सिंह के नेतृत्व में स्कूल के बच्चे जिला, पंजाब और राष्ट्रीय स्तर पर साइंस प्रदर्शनियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर चुके है। उनके अलावा स्कूल की प्लस-2 की छात्रा लवप्रीत कौर को राज्य स्तर पर और प्लस-1 की छात्रा राजविंद्र कौर को नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में बढिय़ा प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। एसडीएम जगविंद्रजीत सिंह ग्रेवाल ने इस उपलब्धि पर प्रिंसीपल सैनी और स्कूल स्टाफ को बधाई दी।