पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़छाड़ से रोकने पर सरपंच को गोली मारने वाले दो गिरफ्तार

छेड़छाड़ से रोकने पर सरपंच को गोली मारने वाले दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
: अदालत ने एक दिन के रिमांड पर भेजे आरोपी
: टांग में गोली लगने से घायल हुआ था सरपंच
भास्कर न्यूज - बटाला
लड़की से छेड़छाड़ करने से रोकने पर रहीमाबाद के सरपंच को गोली मारकर घायल करने के आरोपी दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वीरवार को पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया।
इस मामले में वांछित मनबीर सिंह अभी तक फरार है। पिछले साल २९ अक्टूबर को तीन युवकों ने गोली मारकर सरपंच हरविंदर सिंह को घायल कर दिया था। थाना कोटली सूरत मल्ली के एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि सोनू मसीह निवासी गांव देहढ़, गांव रहीमाबाद की एक लड़की के साथ रास्ते मे आते-जाते छेड़छाड़ करता था। लड़की के परिजनों ने अपने गांव रहीमाबाद के सरपंच हरविंदर सिंह
को शिकायत की।
सरपंच हरविंदर सिंह ने सोनू
को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया तो सरपंच ने उसे सख्ती से डांट दिया। सरपंच की डांट को सोनू ने अपना अपमान समझा। सोनू ने अपने साथियों रोका मसीह निवासी गांव डडवां थाना धारीवाल और मनबीर सिंह वासी गांव देहड़ के साथ योजना बनाकर २९ अक्टूबर को सरपंच हरविंदर सिंह पर गोली चला दी, जो उनकी टांग में लगी। इस वारदात के बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहे थे।
बुधवार को सूचना मिलने पर
गांव अठवाल के निकट से सोनू और रोका को गिरफ्तार कर लिया।
वीरवार को पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां एक दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया।
इस मामले में वांछित मनबीर सिंह अभी तक फरार है।