- Hindi News
- गोली चलाने पर परिवार के तीन सदस्यों पर केस
गोली चलाने पर परिवार के तीन सदस्यों पर केस
बटाला - थाना कोटली सूरत मल्ली की पुलिस ने जमीनी विवाद में गोली चलाने के आरोप में एक परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि गांव बसंतकोट के हरजीत सिंह पुत्र शिंगारा सिंह ने पुलिस में शिकायत की थी कि कस्बा ध्यानपुर के जुगल किशोर ने गांव बसंतकोट में उसकी जमीन के साथ लगने वाली जमीन खरीदी थी। बुधवार सायं जुगल किशोर अपने लड़कों विशाल और विकास के साथ जमीन की पटवारी व गिरदौर के साथ मिलकर निशानदेही कर रहे थे। निशानदेही के दौरान जमीन को लेकर उसका और जुगल किशोर व उसके बेटों के साथ झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान जुगल किशोर के बेटे विशाल ने अपनी लाइसेंसी 32 बोर रिवाल्वर निकाल कर फायर कर दिया जो हरजीत सिंह को छूते हुए निकल गई और वह बाल-बाल बच गया। हरजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने जुगल किशोर और उसके दोनों बेटों विकास व विशाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जोकि अभी फरार हैं।