पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर कौंसिल पार्किंग की समस्या से दिलाए निजात

नगर कौंसिल पार्किंग की समस्या से दिलाए निजात

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुरदासपुर
शहर के बीचो-बीच स्थित नेहरू पार्क में पार्किंग का काम चार महीने से ठप है। आनन-फानन में कौंसिल ने पार्किंग का निर्माण तो शुरू करवा दिया, लेकिन अब इसे पूरा करने में गंभीरता नहीं दिखा रही। इससे शहर में दिन-ब-दिन विकराल होती जा रही ट्रैफिक समस्या से निजात मिलने की संभावनाएं निकट भविष्य में पूरी होती दिखाई नहीं दे रही हैं। इससे लोगों में भी कौंसिल के रवैये के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। पार्क में मिट्टी डालने के बाद काम बंद पड़ा है।
हालांकि कौंसिल के पदाधिकारी काम जल्द करवाने का आश्वासन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर पार्किंग का काम इतनी देर तक लटकाया जाना था तो विरोध के बावजूद यहां निर्माण कार्य शुरू करवाने की इतनी जल्दी क्या थी।



कौंसिल को पार्किंग निर्माण को प्राथमिकता देनी चाहिए

न्यू सब्जी मंडी यूनियन के प्रधान रवि महाजन ने कहा कि निगम को बाकी सभी काम छोड़कर पार्किंग के निर्माण को प्राथमिकता देनी चाहिए। शहर के बीचो-बीच स्थित होने के कारण नेहरू पार्क में पार्किंग बनने से ट्रैफिक की समस्या समाप्त हो सकती है। कौंसिल को यहां पार्किंग निर्माण के कार्य को गति देनी चाहिए।

कौंसिल को नहीं है लोगों की समस्याओं की परवाह

दुकानदार अरविंदर सिंह बताते हैं कि नगर कौंसिल ने काम को इतनी देर लटकाकर हद कर दी है। शहर के लोगों को सुनहरी सपने दिखाने के बाद काम को रोका जाना सरासर गलत है। शहर में ट्रैफिक की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है, लेकिन कौंसिल को लोगों की समस्याओं की कोई परवाह तक नहीं है।

काम लटकाना गलत

साहित्यकार जेपी खरलांवाला का कहना है कि ऐतिहासिक पार्क को तोड़कर पार्किंग बनाई जा रही है, लेकिन अब इसका काम लटकाना गलत बात है। ऐसा हर्गिज नहीं होना चाहिए। शहर में कहीं भी गाड़ी खड़ी करने के लिए कोई स्थान नहीं है। ऐसे में लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए निर्माण कार्य को अधर में नहीं लटकाना चाहिए।



जल्द शुरू हो काम

दुकानदार सुरिंदर सिंह का कहना है कि कौंसिल ने आनन-फानन में काम तो शुरू करवा दिया, लेकिन इसे गति देने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा। अगर कौंसिल ने ऐसा ही करना था तो शहर के लोगों में ट्रैफिक समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगाने का क्या फायदा था। पार्किंग का निर्माण जल्द करवाया जाना चाहिए।

नेहरू पार्क में पार्किंग बनाने का काम चार माह से ठप, लोगों में रोष