पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केजरीवाल के हक में गुरु नानक पार्क में प्रदर्शन 27 को

केजरीवाल के हक में गुरु नानक पार्क में प्रदर्शन 27 को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर - दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों को लेकर जनहित मंच की ओर से 27 जनवरी को दोपहर एक बजे गुरु नानक पार्क में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। यह फैसला मंच की एडवोकेट सुखविंदर सिंह काहलों और बलबीर सिंह हुंदल की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान लिया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से दिल्ली में नव गठित आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से मजबूर होकर दिए गए धरने का समर्थन किया गया। बलबीर सिंह हुंदल, सुखविंदर सिंह काहलों, हरजीत सिंह आलम, कुलदीप सिंह रियाड़, अवतार सिंह, सुभाष दीवाना और अजीत सिंह काहलों ने बताया कि बैठक में राज्यों को ज्यादा अधिकार देने, बढ़ रही महंगाई, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, नशों और पुलिस प्रशासन की ओर से की जा रही लापरवाही के विरोध में मंच की ओर से 27 जनवरी को रोष प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है।