पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश से पहुंचे 400 युवकों का हुआ मेडिकल टैस्ट

प्रदेश से पहुंचे 400 युवकों का हुआ मेडिकल टैस्ट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - तिबड़ी कैंट
मिलिट्री स्टेशन में चल रही सेना की भर्ती के नौवें दिन बुधवार को करीब 400 युवकों का मेडिकल टैस्ट हुआ। इसमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन को छोड़कर प्रदेश भर के युवाओं ने भाग लिया।
भर्ती डायरेक्टर कर्नल एनए
सीती और कर्नल तजिंदर सिंह
होथी ने बताया कि पिछली भर्ती से इस बार युवाओं में ज्यादा उत्साह देखने को मिला है। फिजिकल
टैस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल टैस्ट 23 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद दो फरवरी को लिखित टैस्ट लिया जाएगा।




मोबाइल लेकर न पहुंचे

सीती ने लिखित टैस्ट में पहुंचने वाले युवकों को आगाह किया है कि युवक अपने साथ मोबाइल फोन, ब्ल्यू टूथ डिवाइस आदि लेकर न पहुंचे। उन्होंने बताया कि अगली भर्ती मार्च या अप्रैल माह में होगी, जिसकी तारीख बाद में निर्धारित की जाएगी। भर्ती के लिए

आयु साढ़े 17 से 21 साल तक है।

सेना में क्लर्क और टेक्निकल ट्रेड में भर्ती के लिए आयु सीमा 23 साल है। उन्होंने बताया कि लिखित टैस्ट में पहुंचने वाले युवकों की सुविधा के

लिए पहली फरवरी को ही मिलिट्री स्टेशन के गेट पर सिटिंग प्लान का चार्ट लगा दिया जाएगा।