कार की चपेट में आने से दो लोग घायल
गुरदासपुर - गुरदासपुर-बटाला जीटी रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में गुरदासपुर नंगल कालोनी निवासी मनदीप सिंह पुत्र बिक्रमजीत सिंह व पास्टर समोन मसीह पुत्र बूड़ मसीह शामिल हैं। दोनों घायल बाइक से अपने गांव से गुरदासपुर आ रहे थे। जैसे ही वह जीटी रोड पर चढ़े तो बटाला की तरफ से आ रही इंडिका कार ने दोनों को चपेट में ले लिया। इसी दौरान पीछे से आ रही हाईवे पैट्रोलिंग की गाड़ी में सवार पुलिस कर्मियों ने इंडिका कार चालक को हिरासत में लेकर दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।