पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंबेडकर साहित्य बांटने के लिए कार्यक्रम दो को

अंबेडकर साहित्य बांटने के लिए कार्यक्रम दो को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धारीवाल - डॉ. अंबेडकर मिशन गुरदासपुर की रविदास भवन धारीवाल में हुई बैठक में मिशन की ओर से आगामी समय में किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत दो फरवरी को गांव लेहल में मिशन का कार्यक्रम करवाने का फैसला लिया गया। वक्ताओं ने बताया कि कार्यक्रम में बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर का साहित्य बांटा जाएगा। बैठक में मिशन के पदाधिकारियों ने प्रस्ताव पारित करके एनआरआई इकबाल सिंह भट्टी की ओर से दलित और अल्पसंख्यक भाईचारे के अधिकारों के लिए किए जा रहे संघर्ष की सराहना की। मौके पर प्रधान रत्न चंद लेहल, एसडीओ कस्तूरी लाल, मास्टर नंद लाल कल्याणपुरी, अश्विनी, राजेश भगत, लखविंदर सिंह सरसपुर, बीबी राजिंदर कौर, राज कुमार भगत व कुलवंत सिंह लेहल उपस्थित थे।



डॉ. अंबेडकर मिशन गुरदासपुर की बैठक में आगामी कार्यों की समीक्षा की गई।