पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुच्चा सिंह काहलों कौंसिल ऑफ जूनियर इंजीनियर के प्रधान बने

सुच्चा सिंह काहलों कौंसिल ऑफ जूनियर इंजीनियर के प्रधान बने

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुरदासपुर
कौंसिल ऑफ जूनियर इंजीनियर पंजाब राज बिजली बोर्ड मंडल के चुनाव में सर्वसम्मति से सुच्चा सिंह काहलों को मंडल प्रधान और इंजीनियर गुरदेव राज को सचिव चुना गया। कौंसिल के सीनियर नेता जोगिंदर सिंह नानोवालिया और हरजीत सिंह पीरांबाग के नेतृत्व में करवाए गए चुनाव में उक्त पदाधिकारियों के अलावा हृदयपाल सिंह बाजवा को वित्त सचिव, सतिंदर कुमार को सीनियर उप प्रधान, भूपिंदर सिंह कलेर को उप प्रधान, सुखविंदर सिंह सैनी को एडिशनल सचिव, भूपिंदर सिंह को संयुक्त सचिव और इंजीनियर अरूण कुमार डोगरा व रजिंदर कुमार शर्मा को सलाहकार नियुक्त किया गया जबकि सतनाम सिंह धारोचक्क को सदस्य चुना गया। इसी तरह हरजीत सिंह पीरांबाग सरपरस्त होंगे। प्रधान काहलों व सचिव गुरदेव ने कहा कि इंजीनियरों की ओर से लगाई जाने वाली सेवाओं को वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।



कौंसिल आफ जूनियर इंजीनियर के मंडल यूनिट के चुने गए पदाधिकारी।