- Hindi News
- जेल रोड कार्यालय पर आप मनाएगी गणतंत्र दिवस
जेल रोड कार्यालय पर आप मनाएगी गणतंत्र दिवस
गुरदासपुर - आम आदमी पार्टी की जेल रोड स्थित कार्यालय में हुई बैठक में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस मनाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पार्टी के जिला गुरदासपुर के एग्जेक्यूटिव के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान फैसला लिया गया कि 26 जनवरी को पुड्डा ग्राउंड गुरदासपुर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया जाएगा और देश भक्ति के गीत पेश किए जाएंगे। कार्यक्रम में सेवानिवृत डीजीपी जेल शशि कांत विशेष तौर पर भाग लेंगे और ध्वज फहराने की रस्म अदा करेंगे। इस मौके पर इंजीनियर इंद्रबीर सिंह, जेपी सिंह, नीरज महाजन, रमेश गुप्ता, सुनील लाल, भारत भूषण शर्मा, बीबी गुप्ता, रणजीत सिंह, रवि महाजन व राजेश गुप्ता उपस्थित थे।
आम आदमी पार्टी की जेल रोड स्थित कार्यालय में हुई बैठक में भाग लेते हुए लोग।