पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेरोजगार लाइनमैन करेंगे 25 को अर्थी फंूक मुजाहिरा

बेरोजगार लाइनमैन करेंगे 25 को अर्थी फंूक मुजाहिरा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुरदासपुर
बेरोजगार लाइनमैन यूनियन की बैठक नेहरू पार्क में जिला प्रधान जोगिंदर मंज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पंजाब सरकार और पावरकॉम चार हजार लाइनमैनों को जानबूझकर गुमराह कर रहे हैं। हाईकोर्ट की जजमैंट के मुताबिक भर्ती पर कोई रोक नहीं है। इस संबंधी जब पावरकॉम के उच्चाधिकारियों से बैठक की गई तो उन्होंने दस दिन में मैरिट लिस्ट डालने संबंधी कहा था, लेकिन दस दिन बीतने के बावजूद मैरिट लिस्ट जारी नहीं की गई।
जोगिंदर मंज ने कहा कि पावरकॉम के चेयरमैन केडी चौधरी बेरोजगार लाइनमैनों को गुमराह कर रहे हैं। ब्लॉक प्रधान जसविंदर सिंह ने कहा कि 25 जनवरी को 11 बजे नेहरू पार्क में बेरोजगार लाइनमैन परिवारों सहित पहुंचकर अर्थी फूंक मुजाहिरा करेंगे। इस मौके पर जसविंदर सिंह, रवि दियाल, सतनाम सिंह सुलतानी, अमनबीर सिंह, गुरदियाल सिंह, गुलशन कुमार मौजूद थे।