जगतपुर कलां में भंडारा 26 को
भास्कर न्यूज - गुरदासपुर
गांव जगतपुर कलां में 26 जनवरी को डेरा बाबा इच्छाधारी नाग देवता का 27वें वार्षिक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कीर्तनी जत्थे शब्द कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। मुख्य सेवादार रिटायर पंचायत अफसर बचन लाल ने बताया कि कार्यक्रम में अल्पसंख्यक दलित फ्रंट एवं यूथ विंग पंजाब के मुख्य सलाहकार कुलदीप सिंह खालसा विशेष तौर पर पहुंचेंगे। समारोह में डेरा बाबा इच्छाधारी यूथ क्लब की ओर से जरूरतमंदों को कंबल दिए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व सरपंच मुल्खराज, कुलदीप सिंह, कुलदीप सिंह मानक, बाबा गुरदेव सिंह, प्रधान पुरुषोत्तम सिंह, संतोख सिंह आदि मौजूद थे।