‘कांग्रेस तानाशाही कायम करना चाहती है’
गुरदासपुर - सत्ता प्राप्ति की लालसा में कांग्रेस सारी हदें पार कर रही है। कांग्रेस का दिल्ली सरकार से टकराव साबित करता है कि कांग्रेस अपनी तानाशाही कायम करना चाहती है। कांग्रेस के लिए दोबारा सत्ता में आना मुमकिन नहीं है। यह बात अकाली दल ((ब)) के राजनीतिक सलाहकार संजीव मल्हण ने कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार की ओर से दिए धरने को लेकर कांग्रेस की तरफ से विरोध किया गया। इस मामले में आखिरकार केंद्र सरकार को झुकना पड़ा। दिल्ली में केजरीवाल सरकार का धरना स्पष्ट करता है कि कांग्रेस हताशा की शिकार है। दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनी है। जनहित के मुद्दे पर अब कांग्रेस अपने गठबंधन से ही उलझ रही है। कांग्रेस की तानाशाही उसके लिए परेशानी का सबब बन रही है।
संजीव मल्हण।