- Hindi News
- मनचलों पर नजर रखेगा वूमेन सिक्योरिटी प्रोटेक्शन स्कवायड
मनचलों पर नजर रखेगा वूमेन सिक्योरिटी प्रोटेक्शन स्कवायड
भास्कर न्यूज - गुरदासपुर
शहर की सड़कों पर महिलाओं और लड़कियों को परेशान करने वाले मनचले अब बच नहीं पाएंगे। क्योंकि वूमेन सिक्योरिटी प्रोटेक्शन स्कवायड हर समय उन पर नजर रखेगा। इस स्कवायड में 21 महिला कांस्टेबल, एक महिला एएसआई और एक महिला एसआई को तैनात किया गया है।
इस स्कवायड को वीरवार को आईजी बॉर्डर रेंज ईश्वर चंद्र शर्मा और डीआईजी लोकनाथ आंगरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कवायड में तैनात महिला कर्मी ज्यादातर लड़कियों के स्कूलों-कॉलेजों व चौक-चौराहों में मनचले युवकों पर नजर रखेंगी और वारदात होने पर तुरंत कार्रवाई करेंगी।