- Hindi News
- सूर्यदेव के दर्शन तो हुए लेकिन ठंड अभी कायम
सूर्यदेव के दर्शन तो हुए लेकिन ठंड अभी कायम
गुरदासपुर - बुधवार को बारिश के बाद वीरवार को सारा दिन खिली धूप ने दोपहर तक तो लोगों को ठंड से काफी राहत दी, लेकिन शाम होते-होते चलने वाली ठंडी हवाओं ने मौसम फिर से सर्द कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण अभी आने वाले दिनों में भी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। हालांकि बुधवार को हुई बारिश के बाद हवा में नमी बढ़ गई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहा। शुक्रवार को शहर में फिर से हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है।