- Hindi News
- गुरुद्वारे की इमारत के निर्माण के लिए दी सहायता राशि
गुरुद्वारे की इमारत के निर्माण के लिए दी सहायता राशि
गुरदासपुर - जत्थेदार करतार सिंह पाहड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गांव निज्जर में बन रही गुरुद्वारा साहिब की इमारत के लिए 31000 रुपए की आर्थिक सहायता भेंट की। जत्थेदार करतार सिंह पाहड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट सीनियर कांग्रेसी नेता और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गुरमीत सिंह पाहड़ा के पिता की याद में बनाई गई है। पाहड़ा ने कहा कि सभी को समाज सेवा के कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका ट्रस्ट बनाने का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना है, इसके चलते ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद लड़कियों की शादी, रक्तदान कैंप, जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए किताबें, वर्दियां, मुफ्त मेडिकल कैंप और अन्य जनहित कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ओर से जल्द ही नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जाएगी, जिससे युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर खेलों व अन्य कार्यों के लिए प्रेरित किया जाएगा। मौके पर बरिंदर सिंह पाहड़ा, बलजीत सिंह पाहड़ा, जोगिंदर सिंह, मोहन लाल, सुखविंदर सिंह, सेवा सिंह, रछपाल सिंह, मनबीर सिंह, धर्मिंदर सिंह, दिलबाग सिंह व संतोख उपस्थित थे।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को सहायता राशि का चेक देते हुए गुरमीत सिंह पाहड़ा।