जिलास्तरीय महा योग सम्मेलन 23 को
भास्कर न्यूज - गुरदासपुर
भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति और युवा भारत किसान पंचायत की ओर से हरिद्वार से आए केंद्रीय प्रभारी लक्ष्मी जी, पंजाब पर्यवेक्षक सुनील, पंजाब प्रभारी परविंदर जोली और राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राजिंदर शिंगारी के आने पर कृष्णा मंदिर में भव्य स्वागत किया। लक्ष्मी हरिद्वार से राज्य के हर जिले में बैठक करके स्वामी रामदेव का संदेश दे रहे हैं।
जिला मीडिया प्रभारी रोहित उप्पल ने बताया कि बैठक में नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समूह समिति सदस्यों की ओर से बोले गए जय हिंद और भारत माता की जय से माहौल राष्ट्र यम हो गया। लक्ष्मी ने नेता जी के जीवन पर रोशनी डाली और उनकी वीरता व देश भक्ति से सभी को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि स्वामी जी के नेतृत्व में 23
मार्च से पूरे देश में जिला स्तरीय
योग शिविरों के आयोजन
किया जाएगा।
23 मार्च को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर शाम तीन से छह बजे तक महा योग सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। लक्ष्मी ने बताया कि आगामी लोक सभा चुनाव में नरेंद्र मोदी का समर्थन किया जाएगा। इस मौके पर मंडल प्रधान रोशन लाल, संरक्षक अमित पाल, तिलक राज, अविनाश सिंह, सविता, कीमती शर्मा आदि
उपस्थित थे।
केंद्रीय प्रभारी लक्ष्मी जी, पंजाब पर्यवेक्षक सुनील का स्वागत करते हुए।