पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होशियारपुर जिला जेल में पति से मिलने गई महिला से नशीला पाउडर बरामद

होशियारपुर जिला जेल में पति से मिलने गई महिला से नशीला पाउडर बरामद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर - जिला जेल में पति से मिलने गई महिला को पांच ग्राम नशीले पाउडर सहित जेल कर्मियों ने पकड़ लिया। सिटी पुलिस ने जिला जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर हवालाती हरजीत सिंह पुत्र इकबाल सिंह उसकी पत्नी दलजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सहायक सुपरिटेंडेंट ने बताया कि हरजीत सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज था. जिसके कारण वह जेल में बंद है। हरजीत सिंह की पत्नी जब उसे मिलने आई तो उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 5 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। इसके बाद सिटी पुलिस को सूचित किया। सिटी पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।