पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने नाके पर दो महिला और बुजुर्ग को पीटा

पुलिस ने नाके पर दो महिला और बुजुर्ग को पीटा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुरदासपुर
पुलिस ने थाना सदर के गांव खोखर में सड़क पर ही दो महिलाओं सहित एक बुजुर्ग को पीटा। इससे
गुस्साए गांववासियों ने कलानौर-गुरदासपुर मार्ग पर करीब दो घंटे चक्का जाम किया।
इससे यातायात पूरी तरह बाधित रहा। लोगों के दबाव पर पुलिस उच्चाधिकारियों ने एक एएसआई के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस कर्मियों की मारपीट से गांव सलेमपुर निवासी मनजीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह, मनजिंदर कौर पुत्री सुखदेव सिंह व सुखदेव सिंह घायल हुए हैं।
घायल सुखदेव सिंह ने बताया कि उनकी बेटी मनजिंदर कौर की शादी करीब चार साल पहले गांव जीवनवाल बब्बरी निवासी परम बलजीत सिंह के साथ हुई थी। उनका दामाद नशे का आदी है और शादी के बाद से ही बेटी को दहेज लाने के लिए परेशान करता था। इन झगड़ों के चलते करीब छह माह से बेटी अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही है। इसे लेकर पुलिस में शिकायत की थी, जिसकी जांच वूमेन सैल गुरदासपुर कर रहा है।
शुक्रवार को वूमेन सैल में उनकी पेशी थी। इसी संबंध वे तीन लोग बाइक पर गुरदासपुर जा रहे थे। गांव खोखर पहुंचने पर उन्हें प्राइवेट गाड़ी में सवार एएसआई गुरदर्शन सिंह, पुलिस कर्मी रणजीत सिंह और एक अन्य ने रोक लिया। इन्होंने पहले मनजिंदर को गाड़ी से खींचने की कोशिश की, जब मनजीत ने उसे पीछे खींचा तो पुलिस कर्मियों ने उनसे मारपीट की। मारपीट के दौरान मनजिंदर, मंजीत और सुखदेव घायल हो गए।



लोगों ने कलानौर-गुरदासपुर रोड पर दो घंटे जाम लगाया