पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नियुक्ति पत्र नहीं देने पर सरकार का पुतला फंूका

नियुक्ति पत्र नहीं देने पर सरकार का पुतला फंूका

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकसभा चुनाव का बायकॉट करने की चेतावनी दी
भास्कर न्यूज - गुरदासपुर
बेरोजगार लाइनमैन यूनियन ने जिला प्रधान जोगिंदर सिंह मंझ की अध्यक्षता में गुरदासपुर के काहनूवान चौक में राज्य सरकार का पुतला फंूका। इस दौरान यूनियन ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जताया। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि उन्हें जल्द नियुक्ति पत्र जारी किए जाएं। प्रदर्शन में प्रदेश उपप्रधान राजिंदर सिंह भी विशेष तौर पर रैली में पहुंचे। उन्होंने कहा कि बेरोजगार लाइनमैन लोकसभा चुनाव का बायकाट करेंगे। वहीं आने वाले दिनों में प्रदेश स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।
मंझ ने कहा कि प्रदेश सरकार चार हजार बेरोजगार लाइनमैनों को नियुक्ति पत्र नहीं दे रही है, जो धोखा है। यूनियन की ओर से जब भी सरकार के साथ बात की जाती है, तो यही कहकर टाल दिया जाता है कि अदालत ने नियुक्तियों पर रोक लगा रखी है। इसके विपरीत माननीय हाईकोर्ट ने 22 फरवरी 2013 को फैसला दिया था कि भर्ती पर किसी तरह की पाबंदी नहीं है।
अब सरकार ने एक हजार लाइनमैनों की भर्ती का नया विज्ञापन जारी कर उनके साथ धोखा किया है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जगतार सिंह खूंडा, महासचिव विक्रमजीत सिंह, विपनप्रीत सिंह, ब्लॉक प्रधान जसविंदर सिंह, कैशियर सतनाम सिंह, अमनवीर सिंह, प्रैस सचिव गुरदयाल सिंह मौजूद थे।



बेरोजगार लाइनमैन यूनियन ने नारेबाजी कर जताया विरोध