पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए वोटरों को मतदान करने की शपथ दिलाई

नए वोटरों को मतदान करने की शपथ दिलाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुरदासपुर
गांव नबीपुर स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में शनिवार को नए वोटरों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई। बीएलओ हीरा सिंह ने बताया कि समारोह डीसी डॉ. अभिनव त्रिखा और एसडीएम जतिंदरपाल सिंह के निर्देश पर करवाया गया। इस दौरान नए वोटरों को लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए बिनी किसी भय के वोट का इस्तेमाल करने को कहा गया।
इसी तरह सरकारी प्राइमरी स्कूल बरनाला में बीएलओ विनोद कुमार की अध्यक्षता में नेशनल वोटर दिवस मनाया गया। इस दौरान मौजूद लोगों को वोट के उचित प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान स्कूल मुखी राम लाल, दर्शन सिंह, विनोद कुमार, सरपंच गुरभेज सिंह, दर्शन सिंह, मनप्रीत सिंह, सुशील बरनाला, शाम लाल, कांता देवी, वरिंदरजीत और अन्य उपस्थित थे।
वहीं सरकारी प्राइमरी स्कूल गिद्दड़पिंडी में बीएलओ बलकार सिंह के नेतृत्व में वोटर दिवस मनाया गया। इस दौरान नए वोटरों को उनके वोट नंबर अलॉट किए गए। इस मौके पर इंचार्ज कुसुम कली, तरसेम कुमारी, बीएलओ बलकार सिंह, इंद्रजीत कौर, सुशील, सुनील कुमार, मनदीप, रविंदर कौर, सोनिया, बलविंदर सिंह और अन्य उपस्थित थे।