पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोट के महत्व से अवगत करवाया

वोट के महत्व से अवगत करवाया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुरदासपुर
मुख्य चुनाव कमिशन की ओर से जारी निर्देशों के तहत डीसी कम जिला चुनाव अफसर डा. अभिनव त्रिखा की अध्यक्षता में पंचायत भवन में राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाया गया। जिसमें एसडीएम तेजिंदर पाल सिंह संधू, सहायक आबकारी व कर कमिश्नर पीएस परमार, चुनाव तहसीलदार वरिंदर मोहन के अलावा मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में सरकारी कालेज गुरदासपुर, बेअंत कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी, सुखजिंद्रा इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी कालेज और पंडित मोहन लाल एसडी कालेज फार वीमेन गुरदासपुर के विद्यार्थियों के राष्ट्रीय वोटर दिवस संबंधी भाषण मुकाबले करवाए गए व विद्यार्थियों की हौसला अफजाई के लिए प्रशंसा पत्र जारी किए गए।
इसके अलावा वोटर सूची संशोधन के दौरान निभाई गई बढिय़ा सेवाओं के चलते पीएस परमार, एसडीओ पुरुषोत्तम लाल, बलजीत कौर को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में आए नए वोटरों को फोटो शिनाख्ती कार्ड दिए गए। डीसी ने वोटर के महत्व की जानकारी दी। अंत में मुख्य चुनाव कमिशन की ओर से प्राप्त हुई सीडी भी
दिखाई गई।