- Hindi News
- शिक्षा प्रोवाइडरों की हल्ला बोल रैली दो फरवरी को
शिक्षा प्रोवाइडरों की हल्ला बोल रैली दो फरवरी को
गुरदासपुर - शिक्षा प्रोवाइडर टीचर यूनियन की बैठक सोमवार को नेहरू पार्क में जिला प्रधान भगवान दास सैनी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर सभी ब्लॉक प्रधान विशेष तौर पर पहुंचे। सैनी ने बताया कि यूनियन दो फरवरी को अपने परिवारों और अन्य कर्मचारी संगठनों के साथ मिलकर बठिंडा में हल्ला बोल रैली कर पक्का धरना लगाएगी। धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता। रैली में प्रदेश भर से शिक्षा प्रोवाइडर टीचर शामिल होंगे।
सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार जानबूझ कर उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। यूनियन ने अब सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। इस मौके पर ब्लॉक गुरदासपुर के प्रधान गुरपाल सिंह, कलानौर के प्रधान गुरमीत सिंह, एक्शन कमेटी के चेयरमैन दलबीर सिंह सिद्धू, वाइस प्रधान कमल, सुखविंदर सिंह, संजीव कुमार, हरजीत सिंह बल, कुलजीत सिंह, टिक्का सिंह, गुरदेव सिंह, लखबीर सिंह आदि मौजूद थे।
ये हैं मांगें : केंद्र सरकार ने 1/4/2013 से वेतन में 4300 रुपए की वृद्धि की थी, जिसे प्रदेश सरकार लागू नहीं कर रही। विवाहित लड़कियों के ससुराल के आसपास तबादले किए जाएं। प्रदेश सरकार बढ़ी हुए एजुकेशनल योग्यता के अनुसार पदोन्नतियां करे।