पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस के पास चुनाव लडऩे का मुद्दा नहीं : सेखवां

कांग्रेस के पास चुनाव लडऩे का मुद्दा नहीं : सेखवां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - काहनूवान
गठबंधन सरकार आगामी लोक सभा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगा जबकि विरोधी गुट कांग्रेस पार्टी के पास पंजाब में लोक सभा चुनाव लडऩे का कोई मुद्दा नहीं है। यह बात हलका कादियां के इंचार्ज और पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां ने गुरदासपुर-श्री हरगोबिंदपुर मार्ग से गांव नैणेकोट होकर लाधूपुर को जाती 3.16 किलोमीटर लिंक सड़क को चौड़ा और मजबूत करने के लिए नींव पत्थर रखने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सेखवां ने गांव बगोल से हंबोवाल को जाती 2.60 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा और मजबूत करने का नींव पत्थर रखा। इस मौके पर जगरूप सिंह सेखवां, एक्सीयन सुखदेव सिंह, जेई राकेश कुमार, सर्बजीत सिंह, मलकीत सिंह, कुलवंत सिंह, सोहन सिंह, रणदीप सिंह, शरणजीत कौर, साहिब सिंह, बलविंदर सिंह, रघबीर सिंह आदि उपस्थित थे।



सड़क के निर्माण कार्य का नींव पत्थर रखते हुए पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां।