वार्षिक भंडारे में झंडा चढ़ाया, भजन गाए
भास्कर न्यूज - गुरदासपुर
डेरा बाबा इच्छाधारी नाग देवता का 27वां वार्षिक भंडारा गांव जगतपुर कलां में आयोजित किया गया। मुख्य सेवादार रिटायर पंचायत अफसर बाबा बचन लाल के नेतृत्व में करवाए गए समारोह में अल्पसंख्यक दलित फ्रंट एवं यूथ विंग पंजाब के मुख्य सलाहकार और चेचीया छोडिय़ा के सरपंच कुलदीप सिंह खालसा बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। मुख्य सेवादार रिटायर पंचायत अफसर बचन लाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ झंडा चढ़ाने की रस्म से किया गया। इसके बाद विभिन्न धार्मिक जत्थों ने भजन पेश किया। प्रबंधक कमेटी ने 100 जरूरतमंद लोगों को कंबल दिए। मुख्य मेहमान खालसा ने कहा कि कुछ साल पहले तक जहां पर बिलकुल विरानी होती थी, लेकिन उन्होंने संस्था को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व सरपंच मुलखराज, कुलदीप सिंह, कुलदीप सिंह मानक, बाबा गुरदेव सिंह, राजपूत सभा गांव गाजीकोट के प्रधान पुरुषोत्तम सिंह, संतोख सिंह आदि मौजूद थे।
गांव जगतपुरा कलां में डेरा बाबा इच्छाधारी नाग देवता के 27वें वार्षिक भंडारे के दौरान मौजूद लोग।