- Hindi News
- प्लाट था नहीं और ससुर से ठगे सात लाख रुपए
प्लाट था नहीं और ससुर से ठगे सात लाख रुपए
बाप और बेटे पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
धारीवाल - थाना धारीवाल पुलिस ने धोखाधड़ी करने के आरोप में पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। धारीवाल निवासी जनक राज पुत्र तेजराम ने पुलिस को बताया कि उसके दामाद कश्मीर एवेन्यू अमृतसर निवासी मोहित बब्बर पुत्र बलबीर सिंह और बलबीर सिंह ने उनको बताया कि नगर सुधार ट्रस्ट अमृतसर की ओर से उनके नाम पर 158 गज का प्लाट निकला है। इसकी कीमत सात लाख 26 हजार रुपए बनती है, जिसे वे बेचना चाहते हैं। जनक राज ने बताया कि उन्होंने अपने दामाद को किश्तों के रूप में सात लाख 26 हजार रुपए दे दिए।
मोहित ने नगर सुधार ट्रस्ट अमृतसर की रसीदें भी उन्हें दीं, लेकिन कुछ समय बाद संदेह होने पर जब वह अमृतसर नगर सुधार ट्रस्ट कार्यालय छानबीन के लिए पहुंचे। वहां पर उन्हें पता चला कि मोहित का कोई प्लाट नहीं है और उसने जो रसीदें दी हैं वे भी नकली हैं। डीएसपी मुख्तयार राय ने बताया कि जनक राज के बयानों पर मोहित बब्बर और बलबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।