- Hindi News
- दहेज प्रताडऩा के आरोप में पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
दहेज प्रताडऩा के आरोप में पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
भास्कर न्यूज - धारीवाल
थाना धारीवाल पुलिस ने दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। गांव रणीया निवासी रुपिंदर कौर पुत्री राजिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2007 में धारीवाल निवासी संदीप सिंह पुत्र दिलबाग सिंह के साथ हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति संदीप सिंह, चाचा ससुर जोगिंदर सिंह पुत्र गुरशरण सिंह और सतिंदर कौर ने उसे मायके से दहेज लाने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। डीएसपी मुख्तयार राय ने बताया कि रुपिंदर कौर के बयानों पर संदीप सिंह, जोगिंदर सिंह व सतिंदर कौर के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।