पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशीले पाउडर और कैप्सूल सहित चार गिरफ्तार

नशीले पाउडर और कैप्सूल सहित चार गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर - थाना सिटी पुलिस ने नशीले पाउडर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि एएसआई सतिंदर पाल पुलिस पार्टी सहित शहर में गश्त कर रहे थे कि काहनूवान रोड पर स्थित शिवा रिसोर्ट के नजदीक दो लड़के पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें काबू कर लिया गया। उक्त लड़कों की तलाशी लेने पर उनसे एक किलो 420 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान हरि दरबार कालोनी निवासी सतनाम सिंह उर्फ मक्खन व बारठ वाली गली निवासी शिवम के रूप में हुई है।
एएसआई मेजर सिंह ने भाई लालो चौक पर नाकेबंदी के दौरान बिना नंबर प्लेट स्कूटर पर सवार दो लड़कों को रोक कर जब उनसे पूछताछ की गई तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए। उनकी तलाशी लेने पर उनसे 220 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपियों की पहचान मोहल्ला नंगल कोटली निवासी प्रभजोत सिंह व मोहल्ला शंकर नगर निवासी अनूप कुमार के रूप में हुई है।