पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस कार की भिड़ंत में एक की मौत, १२ लोग घायल

बस-कार की भिड़ंत में एक की मौत, १२ लोग घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धारीवाल/गुरदासपुर
गांव बिधीपुर के पास शाम करीब साढ़े पांच बजे जीटी रोड पर तेज रफ्तार बस और कार की टक्कर में कार चालक की मौत हो गई। करीब दर्जन भर लोग जख्मी हो गए। बटाला से गुरदासपुर जा रही एक निजी कंपनी की बस ((नंबर पीबी 02 बीके 9927)) बिधीपुर के पास धारीवाल के बटाला जा रही वैगनार कार ((नंबर पीबी 06 एम 0062)) के साथ भिड़ गई।
हादसा इतना जबरदस्त था कि बस कार को घसीटते हुए ले गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा
टकराई। हादसे में कार चालक ओम प्रकाश निवासी गुरदासपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार दर्जन भर यात्री घायल हो गए। इस दौरान बस का चालक मौके से फरार हो गया।
मौके पर पहुंचे नौशहरा मज्झा सिंह चौकी के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर रछपाल सिंह मे एंबुलेंस डायल-108 की सहायता से घायलों को सिविल अस्पताल गुरदासपुर पहुंचाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल में
दाखिल घायलों में नवनीत कौर पत्नी मोहन सिंह निवासी तरीजा नगर धारीवाल, मोहन सिंह पुत्र नरायण सिंह निवासी तरीजा नगर, गिरीश पत्नी दर्शन मसीह निवासी जंडियाला गुरु, प्यार कौर पत्नी बूआ दित्ता निवासी औजला, शिवा पुत्र विनोद कुमार निवासी गुरदासपुर शामिल हैं। अन्य घायल मरहम पट्टी के बाद घरों को रवाना हो गए।