- Hindi News
- माई का मंदिर में विश्व शांति के लिए हवन करवाया
माई का मंदिर में विश्व शांति के लिए हवन करवाया
गुरदासपुर - गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में माई का मंदिर में विश्व शांति की कामना के साथ हवन करवाया गया। इस दौरान देश की एकता, अखंडता, समाज में बढ़ रही नैतिक बुराइयों को समाप्त करने, नशाखोरी, रिश्वतखोरी के नाश की कामना की गई। सुबह 11 बजे भजन कीर्तन और देशभक्ति के गीतों का दौर चला। मंदिर कमेटी के प्रधान पंडित कृष्ण कुमार भारद्वाज ने कहा कि हमें सर्व धर्म, समन्वय की विचारधारा के साथ जीवन यापन करना चाहिए। आपसी भाईचारे, सदभावना और हर धर्म का आदर करना चाहिए। देश की उन्नति तभी संभव है, जब हम पदवी, राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लडें। इस काम में बिना किसी भेदभाव के एक-दूसरे को सहयोग दें। इस मौके पर ओम प्रकाश सैनी, उपप्रधान अनिल चंद्र नंदा, कंवर मनजिंदर सिंह, अशोक शर्मा, पंकज तिवारी, कानूनी सलाहकार रमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष केवल पुरी, प्रेस सचिव नानक चंद भोगल, सतीश, विश्वामित्र डोगरा, राजकुमार शर्मा, रुमाल चंद, अनिल महाजन, हरभजन सिंह, सुरेश पाल, शिव कुमार, अविनाश कालिया आदि मौजूद थे।