- Hindi News
- स्वतंत्रता सेनानियों का कैंप दोबारा लगेगा
स्वतंत्रता सेनानियों का कैंप दोबारा लगेगा
गुरदासपुर - स्वतंत्रता सेनानियों के लिए 29 जनवरी को पंचायत भवन में आयोजित होने वाला कैंप स्थगित कर दिया है। यह जानकारी डीसी डा. अभिनव त्रिखा ने दी। उन्होंने बताया कि कैंप में स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों की समस्याओं का निपटारा किया जाना था। कैंप सरकारी कारणों के चलते स्थगित किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों की समस्याओं के निपटारे के लिए कैंप दोबारा लगाया जाएगा।