पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैडमिंटन डबल्स में नमन हिमांशु ने विनायक विनीत को हराया

बैडमिंटन डबल्स में नमन-हिमांशु ने विनायक-विनीत को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुरदासपुर
गोल्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित स्पोट्र्स-डे पर सिंपल रेस, थ्री लेग रेस, लंगड़ी दौड़, सैक रेस, बैलून रेस, स्पून मार्बल, थ्रेड एंड नीडल, ऑरेंज रेस, म्यूजिकल चेयर आदि मुकाबले करवाए गए। बैडमिंटन मुकाबले के डबल्स मैच में नमन और हिमांशु ने विनायक और विनीत की जौड़ी को पछाड़ा। बैडमिंटन सिंगल्स मुकाबले में विनायक ने नमन को हराया। वॉलीबाल मैच में दसवीं कक्षा की टीम अव्वल रही। खिलाड़ी रिशु को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। लड़कियों के खो-खो मुकाबलों में नौवीं कक्षा की टीम पहले नंबर पर रही।
इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि गोल्डन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के चेयरमैन दीनानाथ महाजन शामिल हुए जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एमडी मोहित महाजन ने की।
स्टूडेंट्स ने मार्च पास्ट करके मुख्य अतिथि को सलामी दी। स्टूडेंट्स विनायक, रिशु, नमन और हिमांशु ने मशाल लेकर पूरे मैदान का
चक्कर लगाया।



वॉलीबाल मुकाबले की विजेता दसवीं कक्षा की टीम प्रबंधकों के साथ।