पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘पंचायतों ने बनाए 4569 जॉब कार्ड’

‘पंचायतों ने बनाए 4569 जॉब कार्ड’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - काहनूवान
भारत सरकार की मनरेगा योजना के अंतर्गत सोशल ऑडिट विषय संबंधी सेमिनार ब्लॉक विकास और पंचायत कार्यालय काहनूवान में आयोजित किया गया। बीडीपीओ कंवलजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सेमीनार में पत्रकारों, समाज सेवकों, पंचायत सचिवों, ग्राम सेवकों, पंचायत अफसरों, सरपंचों व रिसोर्स पर्सन ने भाग लिया। मास्टर ट्रेनर भूपिंदर सिंह धारीवाल ने बताया कि सोशल ऑडिट योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत की ओर से जाब कार्ड बनाने से लेकर पिछले छह माह के दौरान करवाए गए कार्यों का मूल्यांकन किया जाता है। बीडीपीओ कंवलजीत सिंह ने बताया कि मनरेगा के तहत काहनूवान ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों ने अभी तक 4569 जाब कार्ड बनाए है। योजना को पूरे ब्लॉक में लागू करने के लिए साल 2013-14 के लिए कुल 1.96 लाख रुपए का बजट था, जिसमें से अब तक 50.39 लाख रुपए की राशि खर्च की जा चुकी है। यह राशि योजना के तहत 18913 दिन काम करने के बदले जॉब कार्ड होल्डरों को दी गई है। मौके पर जेपी सिंह, हरि सिंह, मनजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, हरपिंदर सिंह, मंजीत कौर, राजेश कुमार, अमनदीप सिंह, वरिंदरजीत सिंह, निशान सिंह, सुनील शर्मा व हरजिंदर सिंह उपस्थित थे।



ब्लॉक विकास और पंचायत कार्यालय में सोशल ऑडिट विषय पर सेमीनार

सेमिनार को संबोधित करते हुए अधिकारी।