- Hindi News
- किसान आत्महत्या नहीं संघर्ष करें : खालसा
किसान आत्महत्या नहीं संघर्ष करें : खालसा
भास्कर न्यूज - गुरदासपुर
राम सिंह दत्त हॉल में मंगलवार को ऑल इंडिया महा किसान सभा की प्रदेश इकाई पंजाब किसान यूनियन की जिला स्तरीय कन्वेंशन चन्नण सिंह दोरांगला, बलबीर सिंह रंधावा और गुरमेज सिंह की अध्यक्षता में हुई। सभा के कुल हिंद प्रधान रुलदु सिंह खालसा, प्रदेश वित्त सचिव गुरनाम सिंह भिखी और प्रदेश नेता सुखदेव सिंह भागोकावां ने कहा किसानों का बड़ा हिस्सा सरकारी या गैर सरकारी कंपनियों के कर्ज के नीचे दबा हुआ है। इसी निराशा में किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं, जबकि जरूरत संघर्ष करने की है।
सीपीआई ((एमएल)) की केंद्रीय कमेटी के मेंबर कामरेड गुरमीत सिंह ने कहा कि किसानों को सरकार की उदारवादी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना चाहिए। बलजीत सिंह और गुरमेज सिंह ने मांग की नरोट जैमल सिंह, डेरा बाबा नानक और अन्य इलाकों में खेती करने वाले खेत मजदूरों को जमीनों का मालिकाना हक दिया जाए। इस मौके पर जम्हूरी किसान सभा के प्रधान सतनाम सिंह अजनाला, लक्खा सिंह बख्तपुरा, कुलवंत सिंह, जोगिंदर सिंह, कंवलजीत सिंह, वरिंदरजीत सिंह, बलवंत सिंह, गुलजार सिंह, सुक्खा सिंह, सुखराज सिंह मौजूद थे।
ये हैं कर्मचारियों की मांगें
: पंचायती और शामलात जमीनें छोटे किसानों को बांटना
: छोटे किसानों और मजदूरों के कर्ज माफ करना
: लोगों के घरेलू बिजली बिलों की दरों में 50 फीसदी कटौती
: चुनाव मेनिफेस्ट के अनुसार बेरोजगारों को भत्ते
: दस लाख नई नौकरियां देना
: 10 एकड़ जमीन की हदबंदी।