- Hindi News
- गन्ने की डिमांड पर्चियां न मिलने पर प्रदर्शन
गन्ने की डिमांड पर्चियां न मिलने पर प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - गुरदासपुर
शिव सैनिकों ने शूगर मिल मुकेरियां के एमडी के खिलाफ शिवसेना बाल ठाकरे के ग्रामीण जिला प्रधान वरिंदर सिंह मुन्ना की अध्यक्षता में पुराना शाला चौक में प्रदर्शन किया। मुन्ना ने कहा कि मिल मैनेजमेंट की लापरवाही से किसानों को अपने गन्ना बेचने के लिए पर्चियां नहीं दी जा रही हैं, जबकि उनकी फसल खेतों में तैयार पड़ी है और अगली फसल की बिजाई भी लेट हो रही है। उन्होंने बताया कि उक्त मुद्दे को लेकर शिव सैनिकों का शिष्टमंडल मिल प्रबंधकों से मिला था, लेकिन आश्वासन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि मिल प्रबंधकों के रवैये में सुधार नहीं हुआ तो 31 जनवरी को प्रदेश सचिव हरविंदर सोनी के नेतृत्व में मुकेरियां पुल पर धरना दिया जाएगा। मौके पर कश्मीर सिंह, कुलदीप सिंह, संतोख सिंह, तरलोक सिंह, मोहन लाल, धर्म सिंह, सुरजीत सिंह, गुरबचन सिंह, सुच्चा सिंह, किशन चंद, सेवा सिंह, मेवाड़ सिंह, ध्यान सिंह, हजूर सिंह, जतिंदर चिब, विक्की, बंटी ठाकुर मौजूद थे।
गन्ने की डिमांड पर्चियां न मिलने पर किए गए रोष प्रदर्शन में हिस्सा लेते हुए किसान।