आप की जिला इकाई ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
गुरदासपुर - आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने अमृतसर में पार्टी वर्करों पर हमले के रोष में डीसी डॉ. अभिनव त्रिखा को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। नेताओं ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार न किया तो संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर इंजीनियर रणजीत सिंह, एडवोकेट सुखविंदर सिंह, रमेश गुप्ता, भारत भूषण शर्मा, धर्म सिंह, एडवोकेट कंबुलजीत सिंह, वेद प्रकाश कालिया, प्रिंसिपल पूर्ण देवी, दीप्ति सिंह, डॉ. सोमराज शर्मा, प्रीतम सिंह धारीवाल, बलजीत सिंह और आरआर सिंह मौजूद थे।