- Hindi News
- साइकिल सवार की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत
साइकिल सवार की ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मौत
भास्कर न्यूज - धारीवाल
नया बस अड्डे के नजदीक जीटी रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक साइकिल सवार
व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भेज कर ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। गांव अखलासपुर निवासी
दीवान मसीह पुत्र अमरनाथ साइकिल पर शहर के नये बस अड्डे के नजदीक जा रहा था कि गुरदासपुर से बटाला जा रही एक रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
इससे दीवान मसीह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एएसआई जबरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी।