110 विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री दी
धारीवाल - बूआ बावा सेवक सभा पुराना धारीवाल की ओर से सरकारी एलिमेंट्री स्कूल पुराना धारीवाल वार्ड नंबर एक में 110 स्कूली बच्चों को मुफ्त पाठ्य सामग्री दी। सभा प्रधान जगीर पाल ने बताया कि सभा की ओर से समय-समय पर ऐसे समाज सेवा के कार्य करवाए जाते है। सभा का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना है। इस मौके पर राधे श्याम, जतिंदर सिंह, संदीप कुमार, रोशन लाल, साजन कुमार, मोहन लाल, राम लाल, बलविंदर कुमार, विक्रमजीत, विनोद कुमार, हैप्पी आदि उपस्थित थे।