- Hindi News
- सोशल साइट पर बढिय़ा कारगुजारी करने वाले सदस्य सम्मानित
सोशल साइट पर बढिय़ा कारगुजारी करने वाले सदस्य सम्मानित
भास्कर न्यूज - गुरदासपुर
द गुरदासपुर लाइब्रेरी वेल्फेयर सोसायटी की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सोसायटी की सोशल साइट पर बढिय़ा कारगुजारी करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। समारोह में प्रिंसिपल प्रेमनाथ शर्मा और चमन अस्पताल के मालिक डॉ. सुशील कौशल विशेष तौर पर शामिल हुए।
सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य अवतार सिंह और रमन कुमार कलसी ने बताया कि सोसायटी की सोशल साइट का उद्देश्य लोगों को समाजसेवा के साथ जोडऩा और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज बुलंद करना है। उन्होंने बताया कि व्हाट्स एप्प पर चल रहे ग्रुप में बढिय़ा स्टेट्स पोस्ट करने का अवार्ड मनप्रीत सिंह को दिया गया जबकि फेसबुक पर समाज और देशभक्ति भरे स्टेट्स पोस्ट करने का अवार्ड ऋषिकेश आली नंगल को दिया गया। इस मौके पर राकेश कुमार बबलू, राजिंदर कुमार रिंकू, मनोज कुमार, दीपक कुमार, कर्ण कुमार, गोल्डी, अजय कालिया, रोबिन थापा हैपी, मुनीष कुमार, राकेश कुमार, रेवती रेहन, जतिंदर कुमार, अजय कुमार शर्मा, निशान शर्मा आदि सहित कई लोग मौजूद थे।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में बढिय़ा कारगुजारी दिखाने वालों को सम्मानित करते प्रिंसिपल प्रेमनाथ शर्मा और डॉ. सुशील कौशल।