जोशी ने सुनीं शहरवासियों की समस्याएं
धारीवाल - भाजपा मंडल के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल शहर की समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी से मिला। प्रधान ज्योति महाजन के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने मंत्री को शहर में पिछले लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों के अलावा अन्य अधूरे विकास कार्यों से अवगत करवाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि शहर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द ही एस्टीमेट बनाकर शुरू करवा दिया जाएगा और शेष विकास कार्य भी पहल के आधार पर पूरे किए जाएंगे। इस मौके पर महासचिव विकास महाजन, उप प्रधान संजीव विज, उप प्रधान राजीव महाजन, कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता, युवा मोर्चा के जिला महासचिव नीरज महाजन उपस्थित थे।