पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेती हादसा पीडि़तों को दी सहायता राशि

खेती हादसा पीडि़तों को दी सहायता राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - काहनूवान
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में पंजाब आगामी कुछ माह के बाद देश में बिजली के रुप में सरप्लस राज्य बनने के बाद पड़ोसी राज्&52द्भ;यों को 18 हजार करोड़ की वार्षिक बिजली बेच सकेगा। इससे पहले पंजाब घरेलू इस्तेमाल के लिए, खेती सेक्टर के लिए आठ घंटे बिना रुकावट बिजली सप्लाई के लिए वार्षिक छह हजार करोड़ रुपए की बिजली खरीद रहा है। यह बात पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां ने खेती हादसा पीडि़तों को 2.40 लाख रुपए के चेक वितरित करने के बाद कही। कार्यक्रम के दौरान खेती हादसा पीडि़त चन्नण सिंह की पत्नी राज कौर को एक लाख रुपए, दिलबाग सिंह जोगावाल को 40 हजार, दलबीर सिंह को 40 हजार, सलविंदर सिंह को 40 हजार, कुलविंदर सिंह को 30 हजार रुपए का चेक भेंट किया। इस मौके पर सर्बजीत सिंह, कुलवंत सिंह मोती भाटिया, इकबाल सिंह लाडी, सोहन सिंह मौजूद थे।



खेती हादसा पीडि़तों को सहायता राशि के चेक देते सेवा सिंह सेखवां।