पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला रेडक्रास सोसायटी ने जारी किया टेबल केलेंडर

जिला रेडक्रास सोसायटी ने जारी किया टेबल केलेंडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुरदासपुर
जिला रेडक्रास सोसायटी की ओर से रेडक्रॉस की गतिविधियों, उद्देश्य, उपलब्धियों और जिले के विकास प्रोजेक्टों को दिखाता नया सवेरा टेबल केलेंडर डीसी डाक्टर अभिनव त्रिखा और अस्पताल भाई शाखा की चेयरपर्सन डाक्टर भावना सोबत त्रिखा ने पंचायत भवन में रिलीज किया। डॉ. त्रिखा ने कहा कि रेडक्रास संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के पिछड़े, गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा व सहायता करना है। उन्होंने रेडक्रास की ओर से गांव में महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए चलाए जा रहे सिलाई कढ़ाई, कंप्यूटर सेंटर और रिहायशी स्कूल सेखवां और गुरदासपुर में उनकी सुविधा के लिए गर्म पानी के लिए गीजर लगाकर देने और ओल्ड एज होम गुरदासपुर में बुजुर्गों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
एसडीएम तेजिंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि जिला और राज्य स्तरीय पेटिंग मुकाबलों की 400 से ज्यादा पेटिंग में से डीसी द्वारा गठित सात सदस्यीय टीम द्वारा चुनी गई बाल कलाकारों की पेटिंग में से तैयार करवाया गया है। इस मौके पर तहसीलदार गुरदासपुर जसबीर सिंह माहे, तहसीलदार बटाला अरविंदर पाल सिंह, रमेश महाजन, दीदार सिंह, अमरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।



पंचायत भवन में केलेंडर जारी करते हुए डीसी डॉ. त्रिखा।