- Hindi News
- नशा तस्करी मामले की सीबीआई जांच हो : पाहड़ा
नशा तस्करी मामले की सीबीआई जांच हो : पाहड़ा
भास्कर न्यूज - गुरदासपुर
पंजाब सरकार नशा तस्करों को बचाने का प्रयास कर रही है, जिसके चलते मामले की सीबीआई जांच करवाने में आना कानी की जा रही है। यह बात नशा तस्करों के खिलाफ दिए जा रहे धरने के दौरान हलका गुरदासपुर के कांग्रेसी नेता और वर्कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गुरमीत सिंह पाहड़ा ने कही।
उन्होंने कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है, क्योंकि ड्रग स्कैंडल में कुछ मंत्री भी शामिल हैं। जिसके चलते मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को नैतिकता के आधार पर मामले की सीबीआई जांच करवानी चाहिए। इस मौके पर उनके साथ अजय वर्मा, नीरज सल्होत्रा, राजू घराला, बरिंदर सिंह पाहड़ा, प्रशोत्म भुच्ची, सुरिंदर शर्मा, सुच्चा सिंह, निरंजन सिंह जौड़ा, सुखवंत सिंह, परमजीत सिंह, केवल सिंह, जगीर सिंह, बलजीत सिंह, रतन सिंह, बलविंदर सिंह, बिक्रमजीत सिंह, जतिंदर सिंह, अशोक व बचन दास उपस्थित थे।
गुरमीत सिंह पाहड़ा अपने समर्थकों के साथ चंडीगढ़ रवाना होते हुए।