- Hindi News
- बाइक सवार लुटेरों ने महिला कर्मचारी का पर्स झपटा
बाइक सवार लुटेरों ने महिला कर्मचारी का पर्स झपटा
भास्कर न्यूज - गुरदासपुर
जेल रोड पर पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पावरकॉम में तैनात एक महिला कर्मचारी का पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस में दे दी है, लेकिन पुलिस फिलहाल मामले की पुष्टि नहीं कर रही है। गीता भवन गुरदासपुर निवासी सुदेश कुमारी पत्नी सतपाल पावरकॉम सब डिवीजन पुराना शाला में तैनात है।
मंगलवार को वह अपने एक साथी के साथ जेल रोड पर किसी शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रही थी कि पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला ने बताया कि उसके पर्स में पांच हजार रुपए नकद, पैन कार्ड, आई कार्ड और कुछ विभागीय कागजात थे। उधर थाना सिटी के प्रभारी गुरदीप सिंह ने ऐसी कोई भी घटना होने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह झूठी अफवाह है।