पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में बाप बेटे की मौत

कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में बाप-बेटे की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुरदासपुर
दोरांगला रोड पर मंगलवार रात गांव आलेचक्क के पास कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में बाप-बेटे की मौत हो गई। मृतक की पहचान रूप सिंह ((55)) पुत्र नाजर सिंह और उनके बेटे जतिंदर सिंह निवासी
गांव धारीवाल कलां के तौर पर हुई
है। दोनों मंगलवार रात को गांव दोरांगला से अपने किसी रिश्तेदार की शादी से वापिस मोटरसाइकिल पर लौट रहे थे। गांव आलेचक्क के पास पहुंचने पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों बाप-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक कार छोड़ कर मौके से फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत सिविल अस्पातल गुरदासपुर में दाखिल करवाया, जहां से दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया। धारीवाल के पास पहुंचते समय दोनों की मौत हो गई।
थाना सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेइज दिया है। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस कार चालइक की तलाश में गाड़ी के कागजात खंगाल रही है।