नशीले कैप्सूलों सहित दो आरोपी गिरफ्तार
गुरदासपुर - सिटी पुलिस ने 220 नशीले कैप्सूलों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसआई मेजर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ भाई लालो चौक में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक बिना नंबर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।
तलाशी के दौरान उससे 220 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपियों की पहचान प्रभजोत सिंह निवासी मोहल्ला नंगल कोटली और अनूष कुमार निवासी मदोक मंदिर नगर के तौर पर हुई है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।