पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमृतसर अटारी मार्ग पर बनेगा वार म्यूजियम

अमृतसर-अटारी मार्ग पर बनेगा वार म्यूजियम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर - जिला रक्षा सेवाएं भलाई अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल ((रिटा.)) सतबीर सिंह वडै़च ने जिला गुरदासपुर और पठानकोट के सेवारत और पूर्व सैनिकों को अमृतसर में बनने वाले वार म्यूजियम के नींव-पत्थर कार्यक्रम में पहुंचने को कहा। उन्होंने बताया कि म्यूजियम प्रदेश सरकार की ओर से जंगी शहीदों की याद को ताजा रखने के लिए बनवाया जा रहा है। इसमें इन महान सपूतों की कुर्बानियों को पूरे राष्ट्र की जानकारी के लिए जुटाया जाएगा। म्युजियम को अमृतसर-अटारी मार्ग पर सात एकड़ जमीन में तैयार किया जा रहा है। म्युजियम का नींव पत्थर 12 फरवरी को मुख्यमंत्री बादल अजनाला रोड पर रणजीत एवेन्यू ग्राउंड में हरतेज अस्पताल के नजदीक रखेंगे।