पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिव सेना नशे के खिलाफ शुरू करेगी अभियान

शिव-सेना नशे के खिलाफ शुरू करेगी अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धारीवाल
शिव सेना समाजवादी की हनुमान चौक में हुई बैठक में बढिय़ा कारगुजारी करने पर विक्रांत कुमार को ब्लॉक दीनानगर का प्रधान नियुक्त किया गया। सिटी प्रधान कश्मीर सिंह बब्बू की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय यूथ विंग के प्रधान हनी भारद्वाज, राष्ट्रीय चेयरमैन विशाल मदान, पंजाब उप-प्रधान कपिल महाजन, पंजाब महासचिव चंद्र प्रकाश व जिला प्रधान विजय शर्मा, उत्तर भारत प्रमुख ओम प्रकाश शामिल हुए।
हनी ने कहा कि शिव सेना समाजवादी में हर धर्म को मान सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शिïव सेना हर गांव और कस्बे में नौजवानों को अपने साथ जोड़ेगी और नशे के खिलाफ मुहिम शुरू की जाएगी। इस मौके पर अश्विनी कुमार, नसीब चंद, मोनू, अमन, चिरमिल, साबा, विशाल, काका आदि मौजूद थे।