जगरूप सेखवां ने सुनीं लोगों की समस्याएं
भास्कर न्यूज - धारीवाल
कस्बे में विकास कार्यों को पूरा करवाने के उद्देश्य से नगर कौंसिल पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ बुधवार को बैठक की। इसमें पूर्व मंत्री जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां के बेटे पूर्व चेयरमैन एडवोकेट जगरूप सिंह विशेष तौर पर पहुंचे। लोगों ने उनके समक्ष कस्बे में स्ट्रीट लाइट की समस्या रखी। इसके अलावा उन्हें सीवरेज प्रणाली ठप होने, गंदे पानी के निकास का प्रबंध न होने आदि की जानकारी दी गई। एडवोकेट ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान पहल के आधार पर किया जाएगा। इस मौके पर कौंसिल प्रधान सतीश शर्मा, कौंसलर अश्विनी जोशी, कौंसलर रमेश कुमार, भाजपा मंडल प्रधान ज्योति महाजन, बब्बा गिल,
भाजपा महासचिव विकास महाजन, दीपक अरोड़ा, दीपक वर्मा आदि मौजूद थे।
लोगों की समस्याएं सुनते एडवोकेट जगरूप सिंह सेखवां।