- Hindi News
- लड़कियों के स्कूलों से पुरुष शिक्षकों का तबादला करना निंदनीय
लड़कियों के स्कूलों से पुरुष शिक्षकों का तबादला करना निंदनीय
गुरदासपुर - डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट ने लड़कियों के स्कूलों से पुरुष अध्यापकों के तबादले करने की निंदा की है। फ्रंट ने सरकार की इस नीति को नादिरशाही रवैया बताया है। संगठन के प्रदेश प्रधान भूपिंदर सिंह वड़ैच, महासचिव दविंदर पूनियां और वित्त सचिव अमरजीत शास्त्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों के पुरुष टीचर्स के साथ ऐसा बर्ताव कर गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते पर अंगुली उठाई गई है। इसके तहत शैक्षणिक ढांचे को तहस-नहस करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार को यह बताना चाहिए कि जिन स्कूलों में लड़के/लड़कियां एक साथ पढ़ रहे हैं, वहां कौन सी पॉलिसी के तहत टीचरों को नियुक्त किया जाएगा। संगठन के प्रदेश नेता सुरिंदर सिंह कोठे, विजय सैनी, सुखराज सरकारिया, अमरजीत वेरका, तस्वीर सिंह तरनतारन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शिक्षा विरोधी फैसले लेने बंद न किए तो संघर्ष किया जाएगा।